कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

पीएम मोदी ने असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य के सांसदों के साथ बैठक की और प्रभावितों की मदद का भरोसा दिया। असम के विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की। वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान जारी रखते हुए 458 लोगों को सुरक्षित निकाला और राहत सामग्री पहुंचाई।

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग प्रदर्शनकारियों को रिहा करने और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। अदालत ने NEET प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के आरोपों की निष्पक्ष जांच की बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की जरूरत बताई। सीजेआई सूर्य कांत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन स्वाभाविक हैं, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई की निगरानी और जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी बनाने के संकेत दिए हैं।

एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक में नकल विरोधी विधेयक और संसद की रणनीति पर चर्चा हुई। विधेयक में सख्त सजा और जुर्माने के प्रावधान प्रस्तावित हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले सरकार ने CJP के साथ बातचीत में उनका मंत्रालय बदलने का प्रस्ताव रखा था। सूत्रों के अनुसार, CJP प्रतिनिधियों ने मंत्रालय बदलने के सुझाव को खारिज कर दिया था और इस्तीफे की मांग पर कायम रहे। तीन दौर की बातचीत के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार के फैसलों के बाद जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म हुआ।

पीएम मोदी ने रिफॉर्म के अगले चरण की तैयारी को लेकर सभी विभागों के सचिवों की बैठक बुलाई। सात समूहों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी, जिसमें ऊर्जा, सप्लाई चेन, महंगाई और मैन्युफैक्चरिंग जैसे मुद्दे शामिल हैं। सचिवों को विभागों की चुनौतियों और सुधारों से जुड़े सुझाव पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों के समर्थन में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार है और उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से चर्चा में आए युवक मोहम्मद इरफान से भी मुलाकात की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचने पर BJP और NDA सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। संसद पहुंचकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह जमीनी लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं और एसी कमरे में बैठकर एक्टिविज्म नहीं करते। धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने या चुनाव प्रचार की कमान सौंपे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की कार्गो कंपार्टमेंट से धुएं की चेतावनी के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार 194 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दमकल, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा।

राहुल गांधी के AK-47 इस्तेमाल वाले दावे पर भाजपा ने पलटवार किया और इसे गलत जानकारी बताया। भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से बयान को लेकर देश से माफी मांगने की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस विरोध प्रदर्शन के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए। दुबे ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता पद से हटाने का प्रस्ताव लाने की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की।

इस्तीफे के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे, जहां बीजेपी सांसदों ने उनका स्वागत किया। सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए।

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कुछ राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का दावा किया। CJP ने केंद्र सरकार से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई और एफआईआर वापस लेने की मांग की। पार्टी ने कहा कि सरकार अपने आश्वासन से पीछे हटी तो आगे कदम उठाए जाएंगे।

राहुल गांधी ने बिहार छात्र प्रदर्शन में एके-47 इस्तेमाल के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से छात्रों से माफी मांगने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार और दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद जारी है।

लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्ष ने NEET मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। नए बिल में सख्त सजा, जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान है।