सिल्क्यारा टनल में हादसा: शॉटक्रीट ब्लॉक गिरने से कर्मचारी की मौत, प्रशासन अलर्ट

HIGHLIGHTS
- उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में निर्माण कार्य के दौरान शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।
- हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए गए।
- जिलाधिकारी ने घटना के कारणों की जांच, सुरक्षा मानकों की समीक्षा और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।
उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल निर्माण कार्य के दौरान बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का हिस्सा टूटकर गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा बड़कोट साइड से करीब 900 मीटर अंदर टनल क्षेत्र में हुआ। यहां शॉटक्रीट लाइनिंग का एक ब्लॉक अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक कार्मिक की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने और निर्माण कार्य में लगी संस्था की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करने को कहा है। साथ ही टनल के अंदर काम कर रहे अन्य श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घटना से जुड़ी सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश भी जारी किए हैं। हादसे के बाद टनल निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.