IIT रुड़की के दीक्षा समारोह में अजीत डोभाल ने सुनाया खुफिया मिशन का अनुभव

HIGHLIGHTS
- अजीत डोभाल ने छात्रों के साथ अपने जीवन के संस्मरण साझा किए।
- उन्होंने खुफिया विभाग के सामने आने वाले खतरों का जिक्र किया।
- सिक्किम में मिशन के दौरान टीम के रास्ता भटकने की बात बताई।
रुड़की। आईआईटी रुड़की के दीक्षा समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने छात्रों के साथ अपने जीवन के कुछ संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच आकर वह इस दुविधा में हैं कि उनके साथ क्या विचार साझा करें। ऐसे में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कुछ अनुभव बताने का फैसला किया।
अजीत डोभाल ने इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के सामने आने वाले अलग-अलग खतरों के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में सिक्किम में किए गए एक खुफिया मिशन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक बार उनकी खुफिया टीम रास्ता भटक गई थी और सीमा पार चली गई।
उन्होंने बताया कि चीनी सेना ने कुछ समय के लिए उनकी टीम को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया। डोभाल ने कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है।





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.