अखिलेश यादव ने 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- समाजवादी पार्टी ने 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए।
- बड़ौत सीट पर सुरेंद्र तोमर और लोनी पर अनिल कसाना को जिम्मेदारी मिली।
- नोएडा विधानसभा सीट का प्रभारी मुकेश शर्मा को बनाया गया।
यूपी: समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन जिलों की विधानसभा सीटों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट का प्रभारी सुरेंद्र तोमर को बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद की लोनी सीट की जिम्मेदारी अनिल कसाना और गाजियाबाद शहर सीट का प्रभार अभिषेक गर्ग को सौंपा गया है। गौतमबुद्धनगर की नोएडा विधानसभा सीट पर मुकेश शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हाथरस जिले में हाथरस विधानसभा सीट की जिम्मेदारी रामनारायण काके को दी गई है, जबकि सादाबाद सीट का प्रभारी देवेंद्र अग्रवाल को बनाया गया है। मथुरा जिले की छाता सीट पर लोकमणि जादौन और मांट सीट पर संजय लाठर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगरा की बाह विधानसभा सीट पर कृष्ण वर्मा निषाद, शाहजहांपुर की तिलहर सीट पर रौशनलाल वर्मा और जालौन की कालपी सीट पर श्रीराम पाल को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। दोनों दल मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सीट बंटवारे को लेकर अब तक दो दौर की बातचीत हो चुकी है, जबकि दो और दौर की चर्चा होनी बाकी है।
24 नवंबर को पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 24 नवंबर को पांच विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। जारी सूची में सहारनपुर जिले की दो सीटों के अलावा शामली, अमरोहा और ललितपुर की एक-एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए थे।
विधानसभा सीट, जिला और प्रत्याशी
बेहट (01), सहारनपुर: उमर अली खान
सहारनपुर (04), सहारनपुर: आशु मलिक
कैराना (08), शामली: नाहिद हसन
अमरोहा (41), अमरोहा: महबूब अली
ललितपुर (226), ललितपुर: ज्योति लोधी
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.