सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, 500 महिला पुलिसकर्मी भेजीं गई दिल्ली

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन प्रस्तावित है।
- उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले कॉकroach जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी जगह हालात बिगड़ने से रोकने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश के 20 जिलों से करीब 500 महिला पुलिसकर्मियों को दिल्ली भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों को अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली भेजे गए पुलिस बल में मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल और बरेली की पुलिस शामिल है।
दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं। वहीं, शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी।
हालांकि, रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के निरस्तीकरण के पीछे परिचालन संबंधी कारणों के साथ नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात की स्थिति को वजह बताया है।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ मेल और 12429 एसी एक्सप्रेस को शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
वहीं, शनिवार को निम्नलिखित ट्रेनें निरस्त रहेंगी:
12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस
82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.