अमेरिका के अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड विमान क्रैश

HIGHLIGHTS
- हादसा पश्चिमी अलास्का में एक दूरस्थ रडार साइट के पास हुआ।
- चार्टर्ड विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।
- विमान एंकोरेज से केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था।
वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां 8 लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर्ड विमान रिमोट रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने हादसे की पुष्टि की है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अलास्का के नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार, विमान में दो पायलट और 6 यात्री सवार थे। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
NTSB बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन ने बताया कि 8 लोगों को लेकर जा रहा दो इंजन वाला सेसना चार्टर विमान गुरुवार को एंकोरेज से केप न्यूएनहैम जाते समय पश्चिमी अलास्का में एक दूरस्थ रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
यह चार्टर विमान गुडन्यूज बे से करीब 40 मील दक्षिण में स्थित केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। यह एक वायु सेना की हवाई पट्टी है और लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंच प्रदान करती है।
उन्होंने बताया कि NTSB, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव समन्वय केंद्र दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे जारी किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.