ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच बैटमैन बने राहुल गांधी, खड़गे को भी पहनाया मास्क

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में INDIA ब्लॉक के मार्च में बैटमैन की एंट्री, राहुल गांधी ने लगाया मास्क
- राहुल गांधी ने पहना बैटमैन मास्क, कांग्रेस के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में दिखा अलग अंदाज
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच बैटमैन बने राहुल गांधी, खड़गे को भी पहनाया मास्क
नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में अचानक बैटमैन की एंट्री हो गई। मार्च के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को बैटमैन के मास्क बांटे।
यह मार्च सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाला गया था। प्रदर्शन में शामिल नेता और कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में बैटमैन की एंट्री
INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने बैटमैन का मास्क लगाकर तस्वीर खिंचवाई। एनएसयूआई के एक्स हैंडल पर इस तस्वीर को साझा करते हुए पोस्ट में लिखा गया, ‘Batman Mode: ON; Gyaneshh toh giyooo’।
इस दौरान एक और तस्वीर कैमरे में कैद हुई, जिसमें राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बैटमैन का मास्क पहनाने में मदद करते नजर आए।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
इसी बीच INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दाखिल की है। इस याचिका में विपक्ष के 11 नेताओं को याचिकाकर्ता बनाया गया है।
याचिकाकर्ताओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और आरजेडी के तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.