नेपाल में तबाही के बीच चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

HIGHLIGHTS
- सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में महसूस हुए तेज झटके
- चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने भूकंप की पुष्टि की
- भूकंप का केंद्र लोंगचांग शहर बताया गया
बीजिंग। नेपाल में भूकंप के बाद फ्लैश फ्लड से हुई तबाही के बीच चीन में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को चीन के सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। तेज झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने भूकंप की पुष्टि की है। केंद्र के अनुसार, लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया और इसका केंद्र भी लोंगचांग शहर बताया गया है।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि चीन में भूकंप की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब उसका पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.