होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग

HIGHLIGHTS
- होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ।
- हमले के बाद टैंकर नौसैनिक खदान की चपेट में आया और उसमें आग लग गई।
- UKMTO ने एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी।
तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला होने के बाद वह नौसैनिक खदान (नेवल माइन) की चपेट में आ गया। इसके चलते जहाज में आग लग गई। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटों के भीतर इस इलाके में हुआ यह चौथा हमला है।
ईरानी नौसेना ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि टैंकर को काफी नुकसान पहुंचा है। UKMTO के मुताबिक, उसे ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर हमले की सूचना मिली थी। हमले के बाद जहाज खराब हो गया और उसके इंजन रूम में आग लग गई। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि नुकसान का पूरा आकलन अभी किया जाना बाकी है।
'नेविगेशन बंद करके जा रहा था जहाज'
ईरानी नौसेना का कहना है कि टैंकर प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरते समय अपना नेविगेशन सिस्टम बंद किए हुए था। ईरानी सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की ओर से जारी बयान में नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा, "जिस टैंकर ने नियम तोड़ा है वह होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था और उसने अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर रखे थे।"
ईरान कई बार दे चुका है चेतावनी
ईरान कई बार शिपिंग ऑपरेटरों को प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दे चुका है। इस साल फरवरी में ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का युद्ध शुरू होने के बाद से इस इलाके में कई हफ्तों तक पाबंदियां लागू रही हैं। इस दौरान क्षेत्र में लगातार संघर्ष भी देखने को मिला है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.