रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 6 घायल

HIGHLIGHTS
- रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात हादसा हुआ।
- पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
- वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। बताया गया कि बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की तरफ जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। सीओ रुद्रप्रयाग समेत पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है। बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायल लोगों की सूची
सामान्य उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए गए घायल (02)
उम्मेद सिंह राणा, पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
राजेंद्र सिंह, पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किए गए घायल (04)
लविश राणा, पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
कु. वंशिका, पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
उर्मिला देवी, पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलौंड, कोतवाली गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग।
पूजा, पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के नाम
कुंवर सिंह, पुत्र श्री बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
मदन सिंह, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
सूरत सिंह, पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
बलवीर सिंह, पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.