काठमांडू में खराब मौसम, तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को मौसम बिगड़ने के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें मुंबई, दिल्ली और बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। बाद में मौसम सुधरने पर सभी विमानों को काठमांडू रवाना कर दिया गया।
मुंबई, बैंकॉक और दिल्ली की उड़ानें बदलीं मार्ग
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-1157, जो मुंबई से काठमांडू जा रही थी, निर्धारित समय दोपहर 2:05 बजे वहां लैंड नहीं कर सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद इसे 3:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके दस मिनट बाद थाई एयर एशिया की फ्लाइट FD-182, जो बैंकॉक से काठमांडू के लिए रवाना हुई थी, 3:41 बजे लखनऊ पहुंची।
करीब एक घंटे बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2219, जो दिल्ली से काठमांडू जा रही थी, 4:43 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाई गई। यह उड़ान सामान्य परिस्थितियों में दोपहर ढाई बजे दिल्ली से उड़ान भरने के बाद शाम चार बजे तक काठमांडू पहुंच जाती।
मौसम सुधरने पर फिर उड़ानें रवाना
लखनऊ एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, जब काठमांडू में मौसम सामान्य हुआ तो सभी डायवर्ट की गई उड़ानों को वापस गंतव्य की ओर भेज दिया गया। मुंबई से आई फ्लाइट शाम 7 बजे, दिल्ली से आई फ्लाइट 6:45 बजे और बैंकॉक की फ्लाइट 6:50 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुईं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.