दुर्गापूजा के बाद फिर बंगाल आएंगे बागेश्वर बाबा, भाजपा विधायक ने किया बड़ा ऐलान

HIGHLIGHTS
- जंगीपुर में कार्यक्रम कराने की भाजपा विधायक की कोशिश
- पूजा के बाद संत कार्तिक महाराज को बुलाने की भी तैयारी
- बागेश्वर बाबा के बयान पर पहले दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी
कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान मांसाहार करने वालों को पाखंडी कहने को लेकर विवादों में आए बागेश्वर धाम के प्रमुख और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा को एक बार फिर बंगाल लाने की तैयारी की जा रही है।
जंगीपुर के भाजपा विधायक चित्त मुखोपाध्याय ने कहा है कि वह दुर्गापूजा के बाद अपने क्षेत्र में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
अपने बंगाल दौरे के दौरान बागेश्वर बाबा ने दुर्गापूजा और नवरात्रि में बंगाल के हिंदुओं से मांसाहार और मदिरा छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने धार्मिक आयोजनों और पूजा पंडालों के आसपास मांस-मछली खाने और बेचने वालों को पाखंडी और ढोंगी कहा था। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
इस टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। बयान की आलोचना के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा था कि बागेश्वर बाबा ने अपनी राय रखी है, लेकिन बंगाल में नवमी के दिन लोग परंपरा के अनुसार मांसाहार करते रहेंगे।
चित्त मुखोपाध्याय ने कहा कि बागेश्वर बाबा को अपने क्षेत्र में लाने का प्रयास जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा के बाद संत कार्तिक महाराज को भी लाने की कोशिश की जाएगी।
विधायक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम कराने के लिए वह अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में हावड़ा में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के कई विधायक शामिल हुए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.