बागेश्वर में रातभर बारिश के बाद NH बंद, रवायखाल में पहाड़ दरका; दूध-सब्जी समेत जरूरी सामान के वाहन फंसे

HIGHLIGHTS
- सुबह तक सड़क नहीं खुलने से दोनों तरफ वाहनों की भीड़ जमा हो गई।
- जरूरी सामान लेकर आने वाले कई वाहन रास्ते में अटक गए हैं।
- जिला मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर असर प
बागेश्वर। रात में हुई तेज बारिश के बाद एनएच गरुड़-बागेश्वर रवाईखाल के पास पहाड़ गिरने से बंद हो गया। रात करीब 12 बजे से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित है। सुबह तक सड़क नहीं खुलने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हल्द्वानी से जिला मुख्यालय बागेश्वर की ओर आने वाले अखबार, दूध, सब्जी और अन्य जरूरी सामान के वाहन भी मार्ग में फंसे हुए हैं। इसके चलते जिला मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
रातभर बारिश के बाद एनएच गरुड़-बागेश्वर बंद, रवायखाल में पहाड़ दरका
मार्ग बंद होने के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, शिक्षक और कर्मचारी भी रास्ते में फंसे हैं। कई यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ ने मौके पर एक लोडर मशीन लगाई है, लेकिन पहाड़ के लगातार दरकने से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है।
अखबार, दूध और सब्जी लेकर हल्द्वानी से आने वाले वाहन फंसे
लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन और बीआरओ की टीम मार्ग को खोलने में जुटी है, लेकिन पहाड़ के लगातार दरकने के चलते यातायात बहाल होने में समय लग सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.