पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सम्राट चौधरी हुए शामिल

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- मंत्री दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।
- जायसवाल ने कहा कि सत्ता पाने की बेचैनी में विपक्ष मानसिक दिवालियापन की स्थिति में पहुंच गया है।
पटना में भाजपा की ओर से बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। पदयात्रा शुरू होने से पहले वह मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
यह पदयात्रा कारगिल चौक से शुरू होकर मौर्या होटल के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक जाएगी। भाजपा इस आयोजन के जरिए लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर जनता के बीच अपना पक्ष रखने की तैयारी में है।
विपक्ष पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से विपक्ष देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। जायसवाल ने कहा कि सत्ता हासिल करने की बेचैनी में विपक्ष मानसिक दिवालियापन की स्थिति में पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं परिस्थितियों के विरोध में भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा आयोजित की जा रही है।
जनता को जागरूक करने पर भाजपा का जोर
भाजपा के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का भरोसा मजबूत करना और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे राजनीतिक मुद्दों पर भी जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.