ब्राह्मण समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता पंडित उमादत्त शर्मा के नेतृत्व में समाज के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल ही में मध्य प्रदेश के एक अधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से समुदाय में गहरा आक्रोश है।
प्रतिनिधियों ने मांग की कि समाज के प्रति दुर्भावना और अशोभनीय मानसिकता रखने वाले उस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी नफरत फैलाने वाली टिप्पणियाँ करने से पहले सौ बार सोचे।
ज्ञापन सौंपने वालों में पंडित उमादत्त शर्मा के साथ अमित वत्स, डॉ. संदीप शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी, लक्ष्मण शर्मा, नीरज शर्मा एडवोकेट, अरुण शर्मा एडवोकेट, दर्शनलाल त्यागी, सुभाषचंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, विशाल शर्मा, हरीश गौतम और राजीव शर्मा सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.