मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चला बुलडोजर अभियान, अवैध होर्डिंग और दुकानें हटाईं

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
- NHAI और छपार पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे-58 पर कार्रवाई की।
- हाईवे किनारे लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग हटवाए गए।
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और छपार पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग, दुकानों के बाहर रखा सामान और अवैध दुकानों को हटवाया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने फेमस ताऊ हुक्के का होर्डिंग भी हटवाया। इसके अलावा पान-बीड़ी का एक खोखा और अतिक्रमण के लिए रखा गया अन्य सामान जब्त कर लिया गया।
दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत
संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे कई जगहों पर पहुंचकर दुकानों और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क और हाईवे की सीमा में रखा गया सामान हटवाया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क तक न फैलाएं। बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड और बड़े होर्डिंग लगाने पर भी रोक लगाई गई।
दोबारा अतिक्रमण मिलने पर होगी कार्रवाई
अभियान के दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लें और हाईवे की सीमा को अतिक्रमण मुक्त रखें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बाद यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.