मुजफ्फरनगर में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के रेशु विहार में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
- शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों का गुस्सा सामने आया।
- विकास बालियान ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज के नजदीक रेशु विहार में बन रहे रेलवे अंडरपास को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। निर्माण कार्य में हो रही देरी और कीचड़ से भरे रास्ते को लेकर एक स्थानीय निवासी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया कि काफी समय से निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद लोगों के लिए आवागमन के लिए एक तरफ पक्की सड़क तक नहीं बनाई गई है। इस परेशानी का सामना कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी विकास बालियान के मुताबिक, अंडरपास का निर्माण बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। रास्ते में कीचड़ जमा होने के चलते कई छात्र-छात्राएं फिसलकर गिर चुके हैं। खराब रास्ते के कारण हर दिन हादसा होने की आशंका बनी रहती है, लेकिन निर्माण से जुड़ी एजेंसियां इस समस्या को दूर नहीं कर पा रही हैं।
मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत के दौरान विकास बालियान ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन तो दे जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में कोई बदलाव नहीं होता। उन्होंने इसे लोगों को केवल 'मीठी गोली' देने जैसा बताया।
वहीं, अधिकारियों ने निर्माण कार्य में देरी की वजह मिट्टी की अनुमति नहीं मिलना बताया। इस पर विकास बालियान ने सवाल किया कि जब अधिकारियों को ही अनुमति नहीं मिल पा रही है, तो आम लोगों को अनुमति कैसे मिलेगी?
निर्माण में देरी और रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी सामने आने के बाद रेशु विहार रेलवे अंडरपास के निर्माण की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.