संभल में अवैध धार्मिक स्थल और बरात घर पर गरजा बुलडोजर

संभल: असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कई एकड़ भूमि पर बनाए गए इस निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब के विस्तार के लिए चिन्हित है।
प्रशासन ने पहले संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया था, ताकि वे स्वयं अवैध निर्माण हटा सकें। लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने सीधे हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया।
संभावित विरोध और तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है और स्थानीय लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर जिलाधिकारी (डीएम) और एसपी मौजूद हैं। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.