कनाडा में पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत, वर्क परमिट के लिए अब 90 दिन का अतिरिक्त समय

HIGHLIGHTS
- वर्क परमिट खत्म होने वाले युवाओं को अतिरिक्त समय मिलेगा
- नियोक्ता का LMIA आवेदन पहले जमा होना जरूरी
- इन-कनाडा वर्क परमिट विस्तार की अवधि बढ़ाई गई
कनाडा। कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर है। जिन युवाओं के वर्क परमिट की अवधि खत्म होने वाली है और उनके नियोक्ता ने उनके लिए श्रम बाजार प्रभाव आकलन (LMIA) का आवेदन पहले ही दाखिल कर दिया है, उन्हें अब वर्क परमिट विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।
कनाडा के आव्रजन विभाग ने इन-कनाडा वर्क परमिट विस्तार की समवर्ती प्रक्रिया के तहत मिलने वाली अवधि को 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। इस बदलाव का पंजाब के युवाओं पर खास असर पड़ने की संभावना है। कनाडा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी वर्क परमिट पर नौकरी कर रहे हैं।
इनमें कई युवा अपने मौजूदा नियोक्ता के साथ काम जारी रखना चाहते हैं और आगे स्थायी निवास की दिशा में बढ़ रहे हैं। एलएमआईए प्रक्रिया में होने वाली देरी के कारण कई बार उनके सामने वर्क परमिट समाप्त होने और नौकरी प्रभावित होने का खतरा बना रहता था।
नई व्यवस्था के तहत मिले अतिरिक्त 30 दिन पंजाबी युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि उनकी नौकरी के साथ किराये का मकान, परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां और कनाडा में आगे की आव्रजन योजना भी मौजूदा वर्क परमिट से जुड़ी होती है। हालांकि, 90 दिन की यह अवधि नया वर्क परमिट नहीं है।
आखिरी समय तक इंतजार जोखिम भरा
सिर्फ एलएमआईए आवेदन लंबित होने के आधार पर आखिरी समय तक इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है। नियोक्ता की ओर से एलएमआईए आवेदन समय रहते दाखिल किया जाना जरूरी है। केवल वर्क परमिट की अवधि समाप्त होने के करीब होने के कारण अंतिम समय में एलएमआईए आवेदन करने से हर मामले में 90 दिन की सुविधा मिलना सुनिश्चित नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.