CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा का CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस पर पत्थर-बोतलें फेंकते दिखे उपद्रवी

HIGHLIGHTS
- CJP प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर बवाल का CCTV फुटेज सामने आया।
- फुटेज में पुलिस और RAF जवानों पर पत्थर व कांच की बोतलें फेंकते लोग दिखे।
- पुलिस CCTV के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में कुछ उपद्रवी पुलिसकर्मियों और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह सीसीटीवी फुटेज 20 जुलाई को CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान का है। पुलिस ने इस फुटेज की पुष्टि की है।
पेट्रोल पंप और दुकानों को बनाया निशाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पेट्रोल पंप और दुकानों की ओर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग कांच की बोतलें तोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना में एक-दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा।
अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज की मदद से पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.