जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही सीजेपी ने सरकार का बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया

HIGHLIGHTS
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही सीजेपी ने सरकार का बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
- प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
- सोनम वांगचुक ने कहा कि मुकदमे वापस होने पर वह आंदोलन स्थगित कर बातचीत शुरू करने की अपील करेंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को सरकार की ओर से बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन संगठन के नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभियान से जुड़े युवा एकजुट होकर देश की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। साथ ही वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठा रहे हैं। आंदोलन के दौरान धर्म, जाति, दल और विचारधारा जैसे मुद्दे पीछे छूटते नजर आए और बड़ी संख्या में लोग सीजेपी के अभियान से जुड़ते दिखाई दिए।
बातचीत को लेकर सोनम वांगचुक के बदले तेवर?
लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जो पिछले 25 दिनों से अनशन पर हैं, ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाते हैं तो वह प्रदर्शनकारियों से अपील करेंगे कि वे फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर सरकार के साथ बातचीत शुरू करें।
सोनम वांगचुक के इस बयान को बातचीत के प्रति नरम रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.