LPU में हंगामे के बाद 10 दिन के लिए कक्षाएं निलंबित, 5 संदिग्ध हिरासत में

HIGHLIGHTS
- मामला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है।
- प्रदर्शन के दौरान पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।
- जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा।
जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से रेप के दावे के बाद छात्रों का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे को करीब 20 घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब हालात नियंत्रण में हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। बढ़ते उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। इसके बाद छात्र घर जाने लगे हैं।
पेरेंट्स बच्चों को लेने यूनिवर्सिटी पहुंचे
हालात बिगड़ते देखकर छात्रों के पेरेंट्स उन्हें लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में छात्र अपना सामान लेकर परिजनों के साथ घर जाते हुए दिखाई दिए।
अज्ञात लोगों के पास से वॉकी-टॉकी और दरांती बरामद
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने बताया, "हमने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक दरांती (हंसिया जैसा हथियार) और एक वॉकी-टॉकी बरामद की गई है। अब उन्हें हिरासत में लिया गया है।"
उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वे लोग कहां से आए थे और वहां किस उद्देश्य से पहुंचे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.