कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, अबतक 111 लोगों की मौत; कई मलबे में दबे

HIGHLIGHTS
- कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है।
- काली, पेरेइरा और क्विबडो में कई इमारतें, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
- मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर व राहत दल तैनात हैं और आफ्टरशॉक्स का अलर्ट जारी है।
बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप के चलते कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 111 लोगों की मौत होने की भी खबर सामने आई है।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा। इसके झटके राजधानी बोगोटा के साथ-साथ पड़ोसी देशों वेनेदुएला और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।
7.4 तीव्रता से आया भूकंप
भूकंप का केंद्र बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पाल्मर के पास बताया गया है। कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 थी और यह जमीन के करीब 79 किलोमीटर नीचे आया।
चोको की गवर्नर नूबिया कौरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी के अनुसार, प्रांतीय राजधानी क्विबडो में कई लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स की चेतावनी
गवर्नर नूबिया कौरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने भूकंप के बाद आने वाले झटकों को लेकर भी चेतावनी दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि चोको प्रांत में अभी-अभी एक बड़ा भूकंप आया है और अब भूकंप के बाद आने वाले झटकों को लेकर चिंता बनी हुई है।
भले ही भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पाल्मर के पास था, लेकिन राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। UNGRD ने बताया कि नुकसान का स्तर जानने के लिए वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र बोगोटा से 400 किलोमीटर दूर सेन जोस डेल पाल्मर में जमीन के करीब 107 किलोमीटर की गहराई में था। इसके तेज झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए हैं। हालांकि, वहां हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पेरेइरा शहर में सबसे ज्यादा 18 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है।
मकानों के मलबे में बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूकंप के कारण सड़कें और पुल टूट गए हैं, जिससे प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हालांकि, बचाव दल हेलीकॉप्टर और दूसरे साधनों की मदद से वहां पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
करीब 20 लाख की आबादी वाले काली शहर में 19 इमारतें ढह गई हैं। मेयर एलेजेंड्रो ईडर ने इन इमारतों के मलबे में बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है। वहीं, कुइब्दो प्रांत की राजधानी चोको की गवर्नर नूबिया कोर्डोबा ने सोशल मीडिया पर बताया कि बड़ी संख्या में इमारतों को नुकसान पहुंचा है और लोग घायल हुए हैं। करीब एक लाख 30 हजार की आबादी वाला यह शहर देश के प्रमुख शहरों में शामिल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.