ईरान में भूकंप के झटके, बुशहर न्यूक्लियर साइट के पास चिंता बढ़ी

ईरान के बुशहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर बिदुखन क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्राकृतिक भूकंप था या किसी परमाणु परीक्षण से जुड़ा हुआ।
भूकंप ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के ईरान पर संभावित हमले की खबरें चर्चा में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, परमाणु परीक्षण के दौरान आम तौर पर 4 से 5.5 तीव्रता के भूकंप आते हैं, इसलिए इस झटके को लेकर शक की स्थिति बनी हुई है।
बुशहर: ईरान की मुख्य परमाणु साइट
बुशहर में ईरान का प्रमुख न्यूक्लियर प्रोजेक्ट स्थित है, जो देश का एकमात्र सक्रिय परमाणु संयंत्र है। ईरान का दावा है कि यहां यूरेनियम के माध्यम से बिजली उत्पादन किया जाता है। रूस इस साइट के संचालन में शामिल है और हाल ही में यहां आठ नई साइटें बनाने की योजना की घोषणा की गई है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बुशहर में ईरान चुपचाप परमाणु हथियार बनाने की क्षमता रख सकता है।
ईरान के पास संवर्धित यूरेनियम का बड़ा भंडार
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइजेशन (IAEA) के आंकड़ों के अनुसार, ईरान के पास वर्तमान में 440 किलो संवर्धित यूरेनियम है। जून 2025 तक यह यूरेनियम 60 प्रतिशत तक संवर्धित था। विशेषज्ञों के अनुसार, 90 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम से परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं, और इस मात्रा से लगभग 10 हथियार तैयार किए जा सकते हैं।
हाल ही में, अमेरिका ने इन यूरेनियम भंडारों को ट्रांसफर कराने के लिए ईरान पर दबाव बढ़ाया है। इसके लिए वाशिंगटन और तेहरान के बीच ओमान और जिनेवा में बैठकों का भी आयोजन हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.