एयर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू सदस्य तीन महीने के लिए निलंबित, पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन में हुई थी देरी

HIGHLIGHTS
- फ्लाइट 2 अगस्त 2026 को दुबई से अमृतसर आई थी।
- डिक्लेरेशन 2 घंटे 35 मिनट बाद जमा हुआ।
- सभी क्रू सदस्यों का अनिवार्य टेस्ट कराया गया।
नई दिल्ली। 2 अगस्त 2026 को दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू सदस्यों को लैंडिंग के बाद एक अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करनी थी। हालांकि, इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद होने वाला अनिवार्य ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा नहीं हो सका।
विमानन नियमों के मुताबिक, फ्लाइट के उतरने के दो घंटे के अंदर क्रू सदस्यों को अपना पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन जमा करना जरूरी होता है। इस मामले में क्रू ने 35 मिनट की देरी की और डिक्लेरेशन दो घंटे 35 मिनट बाद जमा किया।
साइकोएक्टिव पदार्थों के सेवन की जांच
डिक्लेरेशन जमा करने में देरी के बाद एयरलाइन के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत प्रक्रिया शुरू की गई। अनिवार्य नियमों के अनुसार, साइकोएक्टिव पदार्थों के सेवन की जांच के लिए फ्लाइट के सभी क्रू सदस्यों का टेस्ट कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक, सभी सदस्यों की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे पता चला कि किसी भी सदस्य ने नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था।
एयरलाइन ने उठाया अनुशासनात्मक कदम
हालांकि सभी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव रहीं, लेकिन निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं करने और प्रक्रियात्मक लापरवाही को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया।
सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सौंप दी है।
इसके अलावा एयरलाइन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उड़ान में शामिल सभी आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.