गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, करोड़ों की सब्सिडी वितरित

गाजियाबाद। जिले में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पहल जारी है। इसी के तहत सम्भागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने सितंबर 2023 से अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 2,974 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,313 आवेदकों को सब्सिडी के लिए पात्र पाया गया। 616 आवेदन अभी भी जांच प्रक्रिया में हैं और उनकी पुष्टि होने पर उन्हें भी सब्सिडी दी जाएगी।
अब तक 2,125 ईवी वाहन मालिकों के बैंक खातों में सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इसमें 1,415 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चालकों को लगभग 70 लाख रुपये और 710 इलेक्ट्रिक कार मालिकों को 70 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है।
आरटीओ के अधिकारी अशोककुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इलेक्ट्रिक कारों पर अधिक सब्सिडी देने की वजह से कुल वितरित राशि में उनका हिस्सा बड़ा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी भेजी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.