आंधी-बारिश में फरीदाबाद फ्लाईओवर पर क्रेन पलटी, 3 श्रमिकों की मौत

फरीदाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पन्हेड़ा खुर्द के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भारी भरकम गैंट्री क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पोर्टा केबिन पर पलट गई।
इस हादसे में केबिन के अंदर मौजूद चार श्रमिकों में से तीन की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
बारिश और आंधी के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, खराब मौसम से बचने के लिए श्रमिक निर्माण स्थल पर रखे पोर्टा केबिन में चले गए थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर गार्डर उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही गैंट्री क्रेन तेज हवा और बारिश के कारण संतुलन खो बैठी।
तेज झोंकों के चलते क्रेन पटरी पर करीब 200 मीटर तक फिसलती चली गई और सीधे पोर्टा केबिन पर गिर गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और श्रमिक अंदर फंस गए।
तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। कई एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी राहत कार्य में जुटीं। भारी वजन के कारण क्रेन को हटाना संभव नहीं हो सका, जिसके बाद केबिन को कटर से काटकर श्रमिकों को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया।
करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद श्रमिकों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक तीन की जान जा चुकी थी।
निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्रेन को गार्डर उठाने के लिए ट्रैक पर लगाया गया था, लेकिन बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन के कारण हालात बेहद खतरनाक हो गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.