हैदराबाद में चलती प्राइवेट एसी स्लीपर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

HIGHLIGHTS
- हैदराबाद। शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निजी ट्रेवल्स बस में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह एसी स्लीपर बस (रजिस्ट्रेशन नंबर NL02B
- श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स की थी, जो मियापुर से आंध्र प्रदेश के पलकोल्लू की ओर जा रही थी। बस में करीब 18 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बस के ड्राइवर केबिन से हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले ही ड्राइवर और बस स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों…
हैदराबाद। शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निजी ट्रेवल्स बस में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह एसी स्लीपर बस (रजिस्ट्रेशन नंबर NL02B9955) श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स की थी, जो मियापुर से आंध्र प्रदेश के पलकोल्लू की ओर जा रही थी। बस में करीब 18 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बस के ड्राइवर केबिन से हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले ही ड्राइवर और बस स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या स्टाफ सदस्य को चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इलाके में यातायात प्रभावित हो गया और भारी जाम की स्थिति बन गई।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में आग की शुरुआत ड्राइवर केबिन से होने की बात सामने आई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.