विदेशFEATURED
नेपाल में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर; एक विदेशी नागरिक की मौत

HIGHLIGHTS
- नेपाल पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे हुआ।
- दुर्घटना के समय दोनों हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग कर रहे थे।
- घायल व्यक्ति को प्रभु हेलीकॉप्टर से लुकला ले जाया गया।
काठमांडू। नेपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। उस समय 'फिशटेल एयर' और 'डायनेस्टी एयर' के हेलीकॉप्टर लैंडिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 'प्रभु हेलीकॉप्टर' के जरिए लुकला ले जाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिक और घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.