दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, गृह मंत्रालय ने की कार्रवाई

HIGHLIGHTS
- मनस्वी वशिष्ठ 2022 बैच के DANIPS अधिकारी हैं और मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।
- उन्होंने खड़गपुर से आईआईटी की पढ़ाई की है।
- सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को एकजुट किया था।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में तैनात DANIPS के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मनस्वी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने खड़गपुर से आईआईटी की पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा में कदम रखा था। वह 2022 बैच के DANIPS अधिकारी हैं और उन्हें काफी दिलेर अधिकारी माना जाता है।
आखिर क्यों हुई एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई?
सोमवार को एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इसको लेकर आईपीएस अधिकारियों में नाराजगी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि निलंबन के बाद वह नौकरी से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
बताया जा रहा है कि मनस्वी पुलिस मुख्यालय के अंदर पहुंचे थे और वहां पुलिसकर्मियों को एकजुट किया था। अपने जोरदार संबोधन के जरिए उन्होंने पुलिसकर्मियों में जोश भरा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.