गांधीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट पर गिरी क्रेन, कई मजदूर दबे; 9 को बचाया गया

HIGHLIGHTS
- अचानक क्रेन गिरने से कई मजदूर मलबे में फंस गए।
- अधिकारियों के मुताबिक 10 से 15 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
- अब तक 9 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार शाम निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन साइट पर अचानक एक विशाल क्रेन गिर गई, जिसके चलते कई मजदूर मलबे के नीचे फंस गए।
एएनआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद 10 से 15 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अब तक 9 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड और बचाव दल मलबा हटाकर उसमें फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्रेन गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शुरुआती राहत-बचाव कार्य में मदद करने लगे। प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.