सोने की कीमतों में 3 दिन में आई नरमी, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था, लेकिन फिलहाल इसमें ठहराव नजर आ रहा है। बीते तीन दिनों में सोना धीरे-धीरे सस्ता हुआ है, जिससे त्योहारों और शादियों के लिए खरीदारी की सोच रहे लोगों को राहत मिली है।
तीन दिन में 2,200 रुपये की गिरावट
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 13 से 15 सितंबर के बीच सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर करीब 220 रुपये घटा है, जबकि 100 ग्राम पर यह कमी 2,200 रुपये की रही। वहीं 22 कैरेट सोने की दरें 10 ग्राम पर 200 रुपये और 100 ग्राम पर 2,000 रुपये कम हुईं। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हलचल बढ़ी है।
वर्तमान दाम
फिलहाल 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर लगभग ₹1,11,060 और 100 ग्राम पर ₹11,10,600 में बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट का भाव 10 ग्राम पर ₹1,01,800 और 100 ग्राम पर ₹10,18,000 है। 18 कैरेट सोना, जिसका उपयोग अधिकतर आभूषणों में होता है, इस समय 10 ग्राम पर ₹84,540 और 100 ग्राम पर ₹8,45,400 तक पहुंच गया है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम)
- चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,12,150 | 22 कैरेट ₹1,02,800
- दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,12,080 | 22 कैरेट ₹1,02,750
- मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, पुणे: 24 कैरेट ₹1,11,930 | 22 कैरेट ₹1,02,600
- वडोदरा, अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,11,980 | 22 कैरेट ₹1,02,650
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
जहां सोने के दाम में गिरावट आई है, वहीं चांदी लगातार महंगी हो रही है। 12 और 13 सितंबर के बीच चांदी की कीमतों में ₹3,100 प्रति किलो का उछाल आया। फिलहाल चांदी ₹1,33,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.