ग्रेटर नोएडा: शिव मूर्ति के सामने ऑटो चालक ने की आत्महत्या, हाथ और गले की नस काटी

यूपी के ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा-2 श्मशान घाट में सोमवार को भगवान शंकर की मूर्ति के पास एक ऑटो चालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतक ने सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ और गले की नस काटकर आत्महत्या की है। युवक की पेंट की जेब से गांजा भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि युवक पत्नी से अलग रहने और तीन दिन पहले उसका ऑटो छीने जाने को लेकर परेशान था। परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
राहुल (30) साकीपुर गांव में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। वह 2018 में बुलंदशहर निवासी एक महिला से शादी कर चुका था, लेकिन करीब आठ साल से पत्नी पारिवारिक कारणों से अलग रह रही थी। युवक शराब और गांजे का आदि था और पत्नी के अलग रहने से मानसिक तनाव में था। तीन दिन पहले उसकी मां ने उसका ऑटो किसी अन्य युवक को दे दिया था, जिससे उसकी चिंता और बढ़ गई थी। वह अक्सर कहता था कि भगवान उसे बुला रहे हैं।
परिजन राहुल के देर से घर न आने पर उसकी तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि डेल्टा-2 श्मशान घाट में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राहुल के रूप में की। शव की स्थिति देखने पर गले पर कट का निशान और हाथों पर खून देखा गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए गए। पास ही सब्जी काटने का चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई और बताया कि राहुल पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था। पत्नी के अलग रहने और हाल ही में ऑटो छीने जाने के कारण उसकी मानसिक स्थिति कमजोर थी। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि युवक की पेंट की जेब से गांजा मिला है और चाकू भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। परिजन ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।
इस साल ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने वाले शवों के मामले:
12 जनवरी 2026: सेक्टर बीटा-2 में कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती का शव कार के नीचे पाया गया। बीटा-2 पुलिस ने सनकी आशिक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
29 जनवरी 2026: सादुल्लापुर गांव में एक घर में पति-पत्नी के शव मिले और उनके तीन बच्चे गंभीर हालत में पाए गए। बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.