हैदराबाद के पास भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत; ड्राइवर गंभीर

HIGHLIGHTS
- दुर्घटना पालमकुला गांव के बाहरी इलाके में हुई।
- सभी मृतक महबूबनगर स्थित पैतृक गांव से लौट रहे थे।
- घायल चालक की पहचान सबावथ अशोक के रूप में हुई।
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पालमकुला गांव के बाहरी इलाके में हुई। बताया गया है कि एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे थे सभी
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग महबूबनगर स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। वे गांव में गणेश विसर्जन की रस्मों और कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। विसर्जन के बाद वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
दुर्घटना में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। शमशाबाद पुलिस ने घायल ड्राइवर की पहचान सबावथ अशोक के रूप में की है।
गंभीर हालत में अशोक को इलाज के लिए शमशाबाद के निजी ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.