मुजफ्फरनगर: मकान खरीद विवाद पर बवाल, हिंदू संघर्ष समिति ने की जांच की मांग

मुजफ्फरनगर: थाना खालापार क्षेत्र स्थित साउथ कृष्णापुरी मोहल्ले में मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दो हिंदू भाइयों का मकान मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा खरीदे जाने की सूचना के बाद हिंदू संघर्ष समिति ने मामले पर आपत्ति जताई है।
मौके पर पहुंची हिंदू संघर्ष समिति
घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मोहल्ले में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

बैठक में लोगों ने इस सौदे पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
24 घंटे में कार्रवाई की मांग
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगा और जरूरत पड़ने पर आगे की रणनीति अपनाई जाएगी।

प्रशासन पर पहले भी उठे सवाल
समिति का आरोप है कि जिले में इस तरह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले भी गौशाला रोड समेत कई इलाकों में इस तरह के विवाद सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी ऐसे बदलाव का विरोध करेगा, जिससे कथित तौर पर हिंदू बहुल इलाकों की सामाजिक संरचना प्रभावित होती हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.