यूपी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

HIGHLIGHTS
- सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।
- प्रदेश के 45 जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है। बुधवार को सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।
बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी और तराई के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सात दक्षिणी जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
इसके अलावा, प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
इन सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और गाजीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
इन जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका
प्रदेश के निम्नलिखित जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल समेत आसपास के क्षेत्र।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.