इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बेगूसराय की सोनम खातून ने अपनाया हिंदू धर्म; संजीव से रचाई शादी
By Hitesh — August 27, 2026

HIGHLIGHTS
- सोनम ने अपना नाम बदलकर सोनम देवी रखा
- अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति से धर्म परिवर्तन कराया गया
- सोनम और संजीव की पहचान गुजरात में हुई थी
Author: — Dainik Dehat
बरेली। बिहार के बेगूसराय जिले की रहने वाली सोनम खातून ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम सोनम देवी रखा और भोजीपुरा निवासी अपने प्रेमी संजीव के साथ शादी कर ली। दोनों के बीच प्रेम संबंध की शुरुआत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने सोनम खातून का वैदिक रीति-रिवाज से धर्म परिवर्तन कराया। सोनम ने बताया कि वह बेगूसराय के पचवीर की रहने वाली हैं और पिछले पांच वर्षों से हिंदू धर्म में उनकी आस्था है। वह राधा-कृष्ण को अपना आराध्य मानती रही हैं। उनके पिता का नाम अकबर और मां का नाम शहनाज खातून है। सोनम छह बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर हैं।
गुजरात में हुई थी संजीव से पहचान
सोनम के अनुसार, उनके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। गुजरात में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बुझिया शुमाली गांव निवासी संजीव से हुई। दोनों अलग-अलग कारखानों में काम करते थे, लेकिन उनके कमरे आमने-सामने थे।
इसके बाद दोनों ने शादी कर साथ रहने का निर्णय लिया। सोनम ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है और वह संजीव से शादी करके खुश हैं। संजीव ने भी जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिया है।
इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई बातचीत
सोनम ने बताया कि संजीव से उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरू हुई थी। सबसे पहले संजीव ने उनसे अपने प्रेम का इजहार किया था, जिसके बाद सोनम ने भी अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपना रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.