केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत

HIGHLIGHTS
- पुलिस कंट्रोल रूम से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी।
- मृत बच्चे की पहचान यश के रूप में हुई है।
- यश एटा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पैदल मार्ग पर मलबा आने से कई यात्री फंस गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया और करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी रोहताश यादव के पांच वर्षीय पुत्र यश की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।
नंदन सिंह रजवार के अनुसार, चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर गिरने से पैदल मार्ग बाधित हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां मौजूद रेस्क्यू टीमों ने तुरंत अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.