कृष्णानगर सांसद महुआ मोइत्रा का विरोध, तेहट्ट में फेंके गए अंडे; घेरकर किया प्रदर्शन

HIGHLIGHTS
- घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने फेसबुक लाइव पर अपनी बात रखी।
- सांसद ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई होने का दावा किया।
- इससे पहले भी उनके संसदीय क्षेत्र में अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई थी।
कोलकाता। कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) की सांसद महुआ मोइत्रा को बुधवार को नदिया जिले के तेहट्ट इलाके में एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके और उन्हें घेरकर प्रदर्शन किया।
महुआ मोइत्रा ने फेसबुक लाइव के जरिए घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे पहले भी महुआ मोइत्रा के संसदीय क्षेत्र में उन पर अंडे फेंके जाने की घटना सामने आ चुकी है।
इस घटना के विरोध में महुआ मोइत्रा ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत ने तृणमूल सांसद को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि महुआ के अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान दो पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.