कुल्लू में बड़ा हादसा, पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी; तीन की मौत

HIGHLIGHTS
- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
- इस दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत की प्रारंभिक सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
- जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक पर्यटक गाड़ी मणिकर्ण से भुंतर की ओर लौट रही थी।
- इसी दौरान सरसाड़ी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और पार्वती नदी के किनारे जा पहुंचा।
- हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिय…
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत की प्रारंभिक सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक पर्यटक गाड़ी मणिकर्ण से भुंतर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सरसाड़ी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और पार्वती नदी के किनारे जा पहुंचा।
हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से भुंतर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी और राहत कार्य तेजी से चलाया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.