गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ: सीसीटीवी में हुआ कैद

बुधवार सुबह करीब छह बजे एनडीआरएफ रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के परिसर में एक तेंदुआ घुस गया। जानवर ने स्कूल की कक्षाओं तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सभी दरवाजे बंद होने के कारण असफल रहा। तेंदुआ करीब दो मिनट तक स्कूल के मैदान में भटकता रहा और फिर दीवार पार कर फरार हो गया।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तेंदुआ मंगलवार रात को भी इलाके के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। बुधवार सुबह स्कूल में प्रवेश करते ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। इसके चलते 11वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई और अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को घर पर रखने की अपील की गई। इससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।
सभी स्कूल दरवाजे बंद कर दिए गए हैं और सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के रास्तों पर जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की गई। एसीपी सूर्यबली मौर्य और पुलिस टीम ने एनडीआरएफ रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट किया। वन विभाग के साथ पुलिस भी पूरे इलाके में तैनात है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.