खतौली में अवैध प्लॉटिंग पर MDA की बड़ी कार्रवाई, 21 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर

HIGHLIGHTS
- MDA की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कार्रवाई शुरू की।
- कार्रवाई खतौली क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई।
- गंगधाड़ी में राजेश फार्म हाउस के पीछे कार्रवाई हुई।
मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने शुक्रवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सुबह करीब 8 बजे तीन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लगभग 21 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
MDA के अनुसार, पहली कार्रवाई खतौली के मीरापुर रोड स्थित ग्राम गंगधाड़ी में राजेश फार्म हाउस के पीछे की गई। यहां नवीन प्रधान और भीम द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण के मुताबिक, इसके लिए तलपट मानचित्र की स्वीकृति नहीं ली गई थी।
इसके अलावा सफेदा रोड पर फ्लाईओवर के नीचे, कोल्ड स्टोरेज के सामने भी कार्रवाई की गई। यहां राहुल अरोरा, परमिन्दर आदि द्वारा करीब 8 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग विकसित किए जाने की बात सामने आई। MDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटिंग से संबंधित निर्माण और विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।
नोटिस के बाद भी जारी थी प्लॉटिंग
प्राधिकरण के मुताबिक, तीनों स्थानों पर प्लॉटिंग के लिए MDA से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। अवैध प्लॉटिंग को लेकर संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बाद चालानी कार्रवाई की गई और ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए थे।
अधिकारी और पुलिस बल रहा तैनात
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान MDA के विशेष कार्याधिकारी, सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था।
21 बीघा जमीन पर कार्रवाई से हड़कंप
एक ही दिन में करीब 21 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई से खतौली क्षेत्र के कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.