दिल्ली में अवैध LPG गैस भंडारण के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 45 सिलेंडर बरामद

दिल्ली: राजधानी में गैस संकट के बीच कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पालम गांव पुलिस स्टेशन की टीम ने अवैध एलपीजी सिलिंडर भंडारण और रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और 45 भारत गैस सिलिंडर के साथ एक टेम्पो जब्त किया। साथ ही अवैध रिफिलिंग और ट्रांसफर करने वाले उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के रूप में हुई है।
डाबड़ी में भी मिला अवैध गैस रैकेट
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डाबड़ी में अवैध एलपीजी सिलिंडर स्टोरेज और रिफिलिंग रैकेट का खुलासा किया। इस कार्रवाई में 17 सिलिंडर बरामद किए गए और दुकानदार मोहन लाल गर्ग को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के लिए यह मामला बाद में डाबड़ी थाना, द्वारका को सौंपा गया।
Delhi | An illegal LPG gas storage & refilling racket was busted by the staff of Palam Village police station. Three accused apprehended at the spot and 45 Bharat gas cylinders & a tempo were recovered. Illegal gas refilling and transfer equipment were also seized. The… pic.twitter.com/hn3lWB5pYn
— ANI (@ANI) April 2, 2026
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पश्चिमी जिले के सीतापुरी इलाके में एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। वहां मोहन लाल गर्ग (61) को अवैध रूप से सिलिंडर भरते हुए पकड़ा गया। आरोपी प्रति किलोग्राम 200 रुपये की दर से सिलिंडर भर रहा था। मौके पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरजीत कौर को भी बुलाया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.