उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 5 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
- रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती हुई है।
- सभी अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के मुताबिक रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई अहम पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
आईपीएस अनिल कुमार सिंह (एसपीएस-2015) को सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं, आईपीएस गोपाल कृष्ण चौधरी (आरआर-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से हटाकर 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएस मोहम्मद मुस्ताक (आरआर-2016) का तबादला ललितपुर पुलिस अधीक्षक पद से किया गया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सोमेंद्र मीणा (आरआर-2017) को रामपुर पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा बनाया गया है।
वहीं, संजीव कुमार बाजपेयी (एसपीएस-2018) को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के सेनानायक पद से स्थानांतरित कर ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जल्द संभालना होगा कार्यभार
प्रदेश सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आदेश के अनुसार, नई तैनाती पाने वाले सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.