आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा और टाटा 407 की भिड़ंत में तीन की मौत

HIGHLIGHTS
- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर राधिका ढाबा के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।
- ई-रिक्शा और टाटा 407 वाहन की आमने-सामने टक्कर हुई।
- हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर राधिका ढाबा के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ई-रिक्शा और टाटा 407 वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां मां-बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात फिर से सुचारु कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.