‘जरा मेरे मैसेज देखिए... आप कितने लोकप्रिय हैं’, मलेशियाई PM इब्राहिम ने की पीएम मोदी की तारीफ

HIGHLIGHTS
- भारत-मलयेशिया के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर।
- अनवर इब्राहिम ने भारत निर्मित हथियारों में रुचि दिखाई।
- व्यापार, शिक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर सहयोग बढ़ाने की तैयारी।
नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS Summit 2026 का आयोजन चल रहा है। इसी दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की।
एक लाइव बातचीत के दौरान अनवर इब्राहिम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर उन्हें शुभकामनाओं के कई संदेश मिले हैं। इस पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, “आप बहुत लोकप्रिय हैं। देखिए, मुझे लोगों की तरफ से आपको शुभकामनाएं देने के लिए इतने सारे संदेश मिल रहे हैं।”
द्विपक्षीय बैठक के बाद अनवर इब्राहिम ने कही बात
अनवर इब्राहिम की यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच हुई अहम द्विपक्षीय बैठक के बाद सामने आई। यह बैठक भारत और मलेशिया के बीच मजबूत होते आपसी संबंधों को भी दर्शाती है।
मलेशिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, विकास से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने, आर्थिक अवसरों को बढ़ाने और तकनीकी प्रगति व इनोवेशन का लाभ सभी देशों तक समावेशी तरीके से पहुंचाने के लिए BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों के बीच सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया।
अगस्त 2024 में मिली थी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थिति
भारत और मलेशिया के संबंध आपसी सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित हैं। अगस्त 2024 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।
फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया का दौरा किया था। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा हुई थी।
बैठक में राजनीतिक जुड़ाव के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग, समुद्री सहयोग, व्यापार एवं निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.