मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी, सक्रिय राजनीति में शुरुआत

HIGHLIGHTS
- ईशान आनंद को पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
- कुछ राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा भी सामने आई है।
- पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला लिया है। उन्हें पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई मैराथन बैठक के बाद ईशान आनंद को कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, ईशान आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ-साथ अपने पिता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे। दरअसल, आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके छोटे भाई ईशान को पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी हुए थे शामिल
ईशान आनंद हाल ही में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए थे। इससे पहले वह मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। चर्चा है कि नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम का कद भी बढ़ाया गया है और उन्हें कुछ अन्य राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.