देशFEATURED
मोदी का 75वां जन्मदिन: रक्तदान शिविर से नमो दौड़ तक, सेवा में जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो सप्ताह तक चलने वाले “सेवा पखवाड़े” की घोषणा की है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता देशभर के 1000 जिलों में रक्तदान शिविर लगाएंगे और 75 प्रमुख शहरों में “नमो दौड़” का आयोजन करेंगे। साथ ही पौधरोपण और कई सामाजिक गतिविधियां भी की जाएंगी। भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी इस मौके पर विशेष तैयारियां की हैं।
मोदी के जन्मदिन पर खास कार्यक्रमों और योजनाओं की शुरुआत का सिलसिला 2014 से लगातार जारी है।
- 2014: पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 64वें जन्मदिन पर मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया और मिला 5001 रुपये जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान किया। उसी दौरान अहमदाबाद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए विशेष भोज का आयोजन किया।
- 2015: 65वें जन्मदिन पर 1965 के भारत-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती प्रदर्शनी देखी और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से मुलाकात की।
- 2016: गांधीनगर में मां का आशीर्वाद लिया और नवसारी में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
- 2017: 67वें जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित किया और एयर मार्शल अर्जन सिंह के परिवार से मिले।
- 2018: वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ 68वां जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार दिए।
- 2019: गुजरात में नर्मदा नदी की पूजा की, “नमामि नर्मदे” महोत्सव का उद्घाटन किया और मां से मिले।
- 2020: कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए, भाजपा ने सेवा सप्ताह चलाकर दिव्यांगजनों को सहायक सामग्री वितरित की।
- 2021: जन्मदिन पर रिकॉर्ड 2.5 करोड़ कोरोना टीकाकरण हुआ, जिसे मोदी ने देशवासियों को बड़ी उपलब्धि बताया।
- 2022: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए 8 चीते छोड़े और महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल हुए।
- 2023: दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि (IICC) का उद्घाटन किया और पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की।
- 2024: ओडिशा दौरे के दौरान ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत की, जिसके तहत महिलाओं को वार्षिक आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.