राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोप पर भाजपा का पलटवार, कहा- अपने दिमाग की जांच कराएं

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया।
- कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को आमने-सामने सार्वजनिक बहस की चुनौती दी।
- राहुल गांधी ने कहा कि उनके फोन में सभी सबूत मौजूद हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन पर तंज कसा और कहा कि उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने सार्वजनिक बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि इस बहस से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है और कौन देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
कांग्रेस की ओर से एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवा रखा है।"
आपको स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ गई- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक्स पर एक अन्य वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने पीएम मोदी पर स्क्रिप्ट के सहारे बोलने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, 'मंच आपका है, माहौल आपका है- फिर भी आपको स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ गई। लगता है कि आप पर दबाव हावी हो गया है।'
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप कराने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने अपने फोन की तरफ इशारा किया और कहा कि सारे सबूत इसी में मौजूद हैं।
पीएम के पास मेरे बारे में जानकारी कैसे पहुंचती?
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री मोदी तक उनके बारे में जानकारी कैसे पहुंचती है, क्योंकि उनका फोन टैप किया जाता है। कांग्रेस की ओर से एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवा रखा है।"
भाजपा ने किया पलटवार
राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार किया। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने फोन टैपिंग के दावे को खारिज करते हुए कहा, 'राहुल गांधी से मैं पूरे सम्मान के साथ बस इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें अपना मानसिक परीक्षण करवाना चाहिए। कोई भी उनके फोन को टैप करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
किसी को भी उनके फोन को टैप करने में दिलचस्पी नहीं है। अगर किसी को दिलचस्पी है भी, तो सिर्फ यह समझने में कि उनका दिमाग दिन-प्रतिदिन झूठ पर ही क्यों चलता है।'
इससे पहले भी भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सार्वजनिक बहस करने की राहुल गांधी की मांग को खारिज कर दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.