मुरादनगर: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में मारपीट, ग्राम प्रधान पर आरोप

HIGHLIGHTS
- मुरादनगर क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव के पास पाइप लाइन मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली रकम के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।
- पंप कर्मचारी ने ग्राम प्रधान के भांजे समेत कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
- पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
- पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू, भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यर…
गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव के पास पाइप लाइन मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली रकम के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पंप कर्मचारी ने ग्राम प्रधान के भांजे समेत कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू, भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि डीजल भरवाने आए एक युवक ने 1001 रुपये का डीजल लिया, लेकिन भुगतान के दौरान केवल 1000 रुपये ही दिए। जब उनसे एक रुपये कम होने की बात कही गई तो आरोपी ने खुद को मथुरापुर गांव के ग्राम प्रधान झब्बर सिंह का भांजा बताते हुए विवाद शुरू कर दिया और अभद्र व्यवहार करते हुए वहां से चला गया।
आरोप है कि कुछ समय बाद ग्राम प्रधान झब्बर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और विवाद बढ़ाते हुए रिंकू के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह घटना 20 मई की बताई जा रही है, जबकि इस संबंध में रिपोर्ट 24 मई की रात दर्ज कराई गई। मामले पर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान झब्बर सिंह, अनुज निवासी मथुरापुर गांव और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.